डेटिंग ऐप पर समलैंगिक पुरुषों को फंसाकर उगाही करने वाले गैंग का दिल्ली में हुआ भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने टिंडर पर समलैंगिक पुरुषों को फंसाकर व बंधक बनाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हिरासत में लिए गए 5 लोगों में एक नाबालिग है। समलैंगिक पुरुषों को आरोपी कमरे पर मिलने बुलाते थे और उनके कपड़े उतरवाकर ब्लैकमेल कर लूटते थे। उन्होंने एक युवक के बैंक अकाउंट से ₹1.25 लाख ट्रांसफर कर लिए थे।