डेटिंग ऐप से यूपी में हो रही थी ठगी, ₹16400 आया लड़की द्वारा ऑर्डर की गई कोल्डड्रिंक का बिल
गाज़ियाबाद (यूपी) में डेटिंग ऐप से होने वाली ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें शामिल लड़कियां लड़कों को ऐसे कैफे में बुलाती थीं जहां उनसे भारी बिल वसूला जाता था। एक लड़के ने शक होने पर दोस्त को अपनी लोकेशन बताई जिसने पुलिस को फोन किया। लड़की द्वारा ऑर्डर की गई कोल्डड्रिंक के लिए उसे ₹16,400 का बिल थमाया गया।