डेटिंग साइट ने निकाली 'चीफ ब्रेकअप ऑफिसर' की वैकेंसी, ₹2.8 लाख/माह मिलेगी सैलरी
अमेरिका की डेटिंग वेबसाइट Dating.com ने 'चीफ ब्रेकअप ऑफिसर' पद के लिए भर्ती निकाली है। इस नौकरी में लोगों की ओर से उनके पार्टनर को ब्रेकअप की जानकारी देनी होगी। पद के लिए $3,000 (करीब ₹2.8 लाख) मासिक वेतन तय किया गया है। आवेदन के लिए कम से कम तीन ब्रेकअप का अनुभव होना ज़रूरी बताया गया है।