डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ US के बाद यूके में भी हो रहे विरोध प्रदर्शन, बढ़ी लोगों की चिंता
अमेरिका के बाद ब्रिटेन में लोग AI डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। दरअसल, लंदन के पास पॉटर्स बार में इक्विनिक्स कंपनी 85 एकड़ में डेटा सेंटर बनाना चाहती है जिसका निर्माण अगले साल शुरू होना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बिजली और पानी की खपत बहुत बढ़ेगी और पर्यावरण को नुकसान होगा।