डोडा गणेश बने केन्या पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच
पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश को केन्या पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। केन्या क्रिकेट के सीईओ रोनाल्ड बुकुसी ने कहा, "दिग्गज क्रिकेटर गणेश को टीम का मुख्य कोच बनाए जाने से वह उत्साहित हैं।" उन्होंने भरोसा जताया कि गणेश केन्या टीम को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे। गणेश का बतौर कोच 1-साल का करार हुआ है।