डेडलाइन खत्म होने के बावजूद IAS अकैडमी नहीं पहुंचीं पूजा खेडकर
महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर डेडलाइन खत्म होने बावजूद मंगलवार को मसूरी (उत्तराखंड) स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकैडमी नहीं पहुंचीं। अकैडमी ने 16 जुलाई को महाराष्ट्र सरकार को पूजा को क्षेत्रीय कार्यभार से तत्काल मुक्त करने और पूजा को ज़रूरी कार्रवाई के लिए मंगलवार तक अकैडमी में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया था।