डेढ़ साल से चीनी, रोटी व चावल नहीं खाया: 'ये काली...' सीरीज़ की तैयारी पर गुरमीत चौधरी
अभिनेता गुरमीत चौधरी ने 'ये काली काली आंखें सीज़न 2' में अपनी भूमिका की तैयारी के बारे में बात की है और बताया कि उन्होंने सख्त नियमों का पालन किया है। उन्होंने कहा, "पिछले डेढ़ साल से चीनी, रोटी, चावल और ब्रेड नहीं खाई।" उन्होंने आगे बताया, "डेढ़ साल तक सिर्फ एक ही तरह का खाना खाया...सिर्फ उबला हुआ खाना।"