डिनो मोरिया ने शादी को बताया महज एक समझौता, बोले- प्यार और आजादी सबसे जरूरी
अभिनेता डिनो मोरिया ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि शादी सिर्फ एक सामाजिक समझौता है, जिसमें दो लोग साथ रहने का वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि रिश्ते में एक-दूसरे को स्पेस और आजादी देना जरूरी है। डिनो ने कहा, प्यार सिर्फ पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि परिवार और हर जीव से करना चाहिए।