डेनमार्क की लेगो ने भारत में खोला पहला स्टोर, बच्चों की बढ़ती रुचि से कंपनी को उम्मीदें
डेनमार्क की खिलौना बनाने वाली कंपनी लेगो ने भारत में अपना पहला स्टोर गुरुग्राम में खोला है। कंट्री मैनेजर भावना मंडन ने कहा, "बीते कुछ वर्षों में न सिर्फ बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों और बड़े-बुजुर्गों में भी लेगो के प्रति बढ़ते प्यार को देखा है। दुनियाभर में भारत में बच्चों की आबादी सबसे अधिक है...हमें इसलिए यहां भरोसा है।"