डेनमार्क में क्रैनसेकेज नामक केक खाकर नया साल मनाने की है परंपरा
यूरोपीय देश डेनमार्क में नए साल पर खाने से जुड़ी एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इस देश के लोग क्रैनसेकेज नामक डेज़र्ट खाकर नए साल का जश्न मनाते हैं। यह मार्जिपन डेज़र्ट से बना एक विशाल केक होता है जिसे कोन के आकार में तैयार किया जाता है। इसे खुशी और वित्तीय सफलता का प्रतीक माना जाता है।