डेनमार्क में जानवरों के डकार लेने या फार्ट करने पर उनके मालिकों से वसूला जाएगा टैक्स
डेनमार्क दुनिया का ऐसा पहला देश होगा जहां 2023 से जानवरों के डकार लेने या फार्ट करने पर उनके मालिकों से टैक्स वसूला जाएगा। सरकार किसानों पर कार्बन टैक्स लगाएगी जो भेड़, गाय और सुअर पालते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक गाय एक वर्ष में गोबर, फार्ट और डकार से करीब 100 किलोग्राम मीथेन छोड़ती है।