डेनमार्क से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान में यात्रियों के बीच हुई मारपीट
कोपेनहेगन (डेनमार्क) से दिल्ली (इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट) जा रहे एअर इंडिया के विमान में 2 यात्रियों में मारपीट हो गई। बकौल रिपोर्ट, आर्मरेस्ट को लेकर दोनों बहस करने लगे जिसके बाद केबिन क्रू ने एक यात्री को दूसरी सीट देकर उन्हें शांत किया लेकिन लैंडिंग के समय सामान निकालते वक्त दोनों फिर झगड़ने लगे और मारपीट पर उतर आए।