नासिक (महाराष्ट्र) में रविवार रात मटन और दही खाने वाले एक दंपति की तबीयत बिगड़ गई और 68-वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 78-वर्षीय शख्स की हालत नाज़ुक है। बकौल डॉक्टर्स, मटन-दही के कॉम्बिनेशन से नहीं बल्कि फूड पॉइज़निंग के चलते यह घटना हुई। मटन पुराना या फिर दही में खतरनाक बैक्टीरिया पनपने की आशंका है।