डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को अगर बराबर वोट मिले तो कैसे होगा विजेता का फैसला?
अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज (मंगलवार) वोटिंग जारी है। अमेरिका में 538 सदस्यों वाले इलेक्टोरल कॉलेज में से 270 से अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति बनता है। अगर डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को 269-269 वोट मिलते हैं तो संविधान के हिसाब से प्रतिनिधि सभा राष्ट्रपति चुनेगी और सीनेट उप-राष्ट्रपति का चयन करेगी।