डॉनल्ड ट्रंप के कैंपेन ने ईमेल हैक होने का किया दावा, ईरान को ठहराया ज़िम्मेदार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कैंपेन ने शनिवार को दावा किया कि उनके कुछ इंटरनल कम्यूनिकेशंस (ईमेल्स) हैक कर लिए गए हैं और उन्होंने इसका ज़िम्मेदार ईरान को ठहराया है। हालांकि, कैंपेन ने ईरान की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं दिया। यह दावा माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एक रिपोर्ट जारी करने के एक दिन बाद किया गया है।