डॉनल्ड ट्रंप के कान पर गोली नहीं बल्कि कांच के टुकड़ों से लगी चोट: रिपोर्ट्स
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कान पर गोली नहीं बल्कि कांच के टुकड़ों से चोट लगी थी। हमले के बाद ट्रंप के कान पर खून दिखा था और पूर्व राष्ट्रपति के अनुसार, बुलेट उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छेदते हुए निकली थी। हमला एक रैली में हुआ था।