डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बीच वोल्वो अमेरिका में करेगी 800 कर्मचारियों की छंटनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बीच अमेरिका में वोल्वो अपने 800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। बकौल कंपनी, ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी से बाज़ार में अनिश्चितता बढ़ गई है और इसका सीधा असर डिमांड पर पड़ने की चिंताओं से कई कंपनियां असमंजस में हैं। वोल्वो कंपनी पेंसिल्वेनिया, वर्जीनिया और मैरीलैंड के अपने प्लांटों में कर्मचारियों की छंटनी करेगी।