डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुकेश अंबानी व उनकी पत्नी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी 20 जनवरी को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से एक रात पहले मुकेश अंबानी व उनकी पत्नी डॉनल्ड ट्रंप के साथ 'कैंडललाइट डिनर' में भी शामिल होंगे।