डॉनल्ड ट्रंप ने H1B वीज़ा को लेकर किया एलन मस्क का समर्थन, कहा- यह बढ़िया प्रोग्राम है
एच1बी वीज़ा को लेकर भारतीयों के खिलाफ बढ़ते ऑनलाइन नस्लवाद के बीच अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इस मामले पर अरबपति एलन मस्क का समर्थन करते हुए कहा है कि वह हमेशा से इसके पक्षधर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "मेरी संपत्तियों पर कई एच1बी वीज़ा हैं। मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया है। यह एक बढ़िया प्रोग्राम है।"