डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी स्पीच को बीच में रोककर पत्नी मेलानिया को किया किस, कहा- शुक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा करने के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्पीच के दौरान अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप को शुक्रिया कहा। उन्होंने मेलानिया की एक किताब की तारीफ भी की और इसे देश में सर्वाधिक बिकने वाली किताब बताया। इस दौरान ट्रंप ने अपनी स्पीच बीच में रोककर पत्नी के गाल पर किस किया।

Load More