डॉनल्ड ट्रंप ने की गूगल CEO सुंदर पिचाई की तारीफ, बोले- आप शानदार काम कर रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की जमकर तारीफ की है। वाइट हाउस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजुकेशन पर हुई एक मीटिंग के दौरान ट्रंप ने पिचाई से कहा कि वह शानदार काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "गूगल का कल का दिन बहुत अच्छा रहा। बाइडन ही थे जिन्होंने गूगल पर मुकदमा चलाया था।"