डॉनल्ड ट्रंप ने किया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने जीत का दावा करते हुए अपने समर्थकों का आभार जताया है। उन्होंने फ्लोरिडा में कहा कि यह अमेरिकी नागरिकों के लिए शानदार जीत है। 'एपी' के अनुसार, ट्रंप ने 267 इलेक्टोरल वोट जीत लिए हैं और वह चुनाव जीतने से 3 वोट दूर हैं।