डॉनल्ड ट्रंप ने पेंटागन का नाम बदलकर 'डिपार्टमेंट ऑफ वॉर' करने का रखा प्रस्ताव
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) का नाम बदलकर 'डिपार्टमेंट ऑफ वॉर' करने का प्रस्ताव रखा है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका को सिर्फ डिफेंस की ज़रूरत नहीं बल्कि आक्रमण की भी ज़रूरत है और इसीलिए नाम बदल दिया जाना चाहिए। बकौल ट्रंप, इस बदलाव की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में की जा सकती है।