डिप्टी जेलर फिरोजा खातून की जेल से रिहा कैदी से हुई शादी का वीडियो आया सामने
सतना सेंट्रल जेल (एमपी) की डिप्टी जेलर फिरोज़ा खातून की उम्रकैद की सज़ा काट चुके धर्मेंद्र सिंह नामक शख्स से शादी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर खड़े हुए दिख रहे हैं। इस विवाह में कन्यादान सतना के बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया है। मुस्लिम अधिकारी के परिजन इस शादी से नाराज़ थे।