डिप्टी सीएम पाठक चाहते हैं योगी सीएम पद से हट जाएं और वह मुख्यमंत्री बन जाएं: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि यूपी के उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से हट जाएं और वह सीएम बन जाएं। बकौल अखिलेश, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है व पाठक को जनता से कोई लेना-देना नहीं। उन्होंने हाथरस हादसे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया।