डिप्टी सीएम फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। फडणवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महायुति सरकार का काम खुद बोलता है। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'लाडकी बहिन' योजना और उसके लाभार्थी ही उन्हें हराने के लिए पर्याप्त हैं।