डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष का अधिकार है: लोकसभा में स्पीकर पद के उम्मीदवार के सुरेश
लोकसभा स्पीकर पद के लिए मंगलवार को INDIA ब्लॉक की तरफ से नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, "यह मेरा नहीं, पार्टी का फैसला है।" उन्होंने कहा, "लोकसभा में परंपरा है कि स्पीकर सत्ता पक्ष से और डिप्टी स्पीकर विपक्ष से होगा...डिप्टी स्पीकर हमारा अधिकार है लेकिन सरकार इसे हमें देने को तैयार नहीं है।"