डीपफेक व AI समाज के लिए है गंभीर खतरा: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने डीपफेक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के बढ़ते खतरों पर गहरी चिंता ज़ाहिर की है। हाईकोर्ट ने कहा कि डीपफेक और एआई का दुरुपयोग केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हो रहा है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से सुझाव मांगे हैं ताकि डीपफेक व एआई के खिलाफ उचित नियम बनाए जा सकें।