डिफेंस कंपनी के इस शेयर को खरीदने की लूट, 5 दिन में 23% उछला
डिफेंस सेक्टर की अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में 3% तक उछलकर ₹301.75 प्रति शेयर तक पहुंच गए थे। पिछले 5 दिनों में यह शेयर 22.45% और पिछले एक महीने में 73.29% तक उछल चुका है। कंपनी को डीआरडीओ के तहत मल्टी इंफ्लूएंस ग्राउंड माइन विघ्ना के लिए प्रोडक्शन एजेंसी के रूप में मंज़ूरी मिली है।