डिबेंचर के ज़रिए ₹1000 करोड़ जुटाएगी वेदांता

खनन क्षेत्र की कंपनी वेदांता लिमिटेड डिबेंचर के ज़रिए ₹1,000 करोड़ जुटाएगी। वेदांता ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर्स ने प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर ₹1,000 के 1,00,000 सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड, रिडीमेबल, नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर के अलॉटमेंट को मंज़ूरी दे दी है। वेदांता के शेयर पिछले एक साल में 61% तक चढ़े हैं और गुरुवार को एनएसई पर ₹448.15 पर बंद हुए।

Load More