डूबते वक्त याद आई रील और बच गई महिला की जान, वृंदावन हादसे की कहानी हुई वायरल
वृंदावन में नाव पलटने के हादसे में जीवित बची 55-वर्षीय महिला ने बताया है कि एक रील ने उनकी जान कैसे बचाई। महिला ने कहा, "मैंने एक रील देखी थी जिसमें बताया गया था कि ऐसा होने पर सांस बंद कर लो, मुंह न खोलो और हाथ सीधे करके पैर चलाओ...यह मुझे याद आ गया और मैं ऊपर आ गई।"