डाबर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, '100% शुद्ध' के दावे पर रोके वाले FSSAI के आदेश पर लगाया स्टे
दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के कुछ उत्पादों पर FSSAI के लेबलिंग प्रतिबंध पर अंतरिम रोक लगा दी है। दरअसल, FSSAI ने ‘100% शुद्ध’ और ‘100% नेचुरल’ जैसे दावों को भ्रामक बताते हुए बिक्री रोकने का आदेश दिया था। डाबर ने इसे बिना पर्याप्त कारण और सुनवाई के जारी आदेश बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी है।