डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में जेल तोड़कर भागने की कोशिश में 129 कैदियों की हुई मौत
अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की राजधानी किंशासा में जेल तोड़कर भागने की कोशिश में 129 कैदियों की मौत हो गई है। कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने मंगलवार को बताया कि 129 कैदियों में से अधिकतर कैदी धक्का-मुक्की या दम घुटने की वजह से मारे गए और 24 कैदियों की मौत सुरक्षाबलों की गोलीबारी में हुई।