डेमोक्रेट्स के अमेरिकी संसद पर नियंत्रण के बाद महाभियोग की आशंका पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स के अमेरिकी संसद पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के बाद महाभियोग की आशंका पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "अगर डेमोक्रेट्स ऐसा करते हैं तो उनकी पार्टी बर्बाद हो जाएगी। आखिर किसलिए? एक सफल देश चलाने के लिए?"