डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं: PM मोदी के 'मनुष्य हूं, देवता नहीं' बयान पर कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मुझसे भी गलतियां होती हैं। मनुष्य हूं, देवता नहीं' बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के पुराने इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा, "यह बात वह व्यक्ति बोल रहे हैं जिन्होंने 8 महीने पहले खुद को परमात्मा का अवतार घोषित किया था। यह साफ तौर पर डैमेज कंट्रोल है।"