डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 184

अधिकारियों के मुताबिक, सैंटो डोमिंगो (डोमिनिकन गणराज्य) के नाइट क्लब की छत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर कम-से-कम 184 हो गई है। बुधवार रात फोरेंसिक संस्थान के बाहर दर्जनों लोग अपने प्रियजनों की तलाश में जमा हुए। बकौल अधिकारी, कम-से-कम 28 शवों को परिजन को सौंपा गया है लेकिन अभी बरामद शवों की संख्या ज्ञात नहीं है।

Load More