डीयू ने छात्र संघ चुनाव के नतीजे की तारीख बढ़ाई, अब 25 नवंबर को होगी मतगणना

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 21-नवंबर को आने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे की तारीख आगे बढ़ा दी है। छात्र संघ चुनाव की केंद्रीय पैनल के लिए मतगणना 25 नवंबर जबकि कॉलेज स्तर की मतगणना 24 नवंबर को होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को पहुंचे नुकसान को लेकर नतीजों पर रोक लगाई थी।

Load More