ड्यूटी के दौरान मौत होने पर कर्मी के परिवार को ₹2.30 करोड़ तक का बीमा लाभ देगी बिहार पुलिस
बिहार पुलिस ने बताया है कि किसी कर्मी की ऑन ड्यूटी मौत होने पर उसके परिवार को ₹2.30 करोड़ तक का बीमा लाभ मिलेगा जिसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एमओयू साइन किया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार के अनुसार, प्राकृतिक मौत के मामले में कर्मी के परिवार को ₹20 लाख मिलेंगे जिसमें खुदकुशी भी शामिल होगी।