ड्यूरेक्स इंडिया के सैकड़ों ग्राहकों की जानकारियां ऑनलाइन हुईं लीक: सिक्योरिटी रिसर्चर
सिक्योरिटी रिसर्चर सौरजीत मजूमदार ने टेकक्रंच को बताया है कि ड्यूरेक्स इंडिया के सैकड़ों ग्राहकों का जानकारियां ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इसके ऑर्डर पेज पर उचित प्रमाणीकरण की कमी के कारण ग्राहकों के नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, शिपिंग पते और ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट की जानकारियां लीक हुई हैं। बकौल मजूमदार, इसकी जानकारी CERT-In को दी गई है।