डायन बताकर हिंसा जारी रही तो संवैधानिक लोकतंत्र नहीं टिकेगा: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा में 1998 में डायन बताकर महिला की हत्या के मामले में आरोपी की उम्रकैद बरकरार रखी। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि अंधविश्वास, हिंसा और ऐसी कुप्रथाएं जारी रहीं तो संवैधानिक लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा होगा। महिला की बेटी की गवाही को कोर्ट ने विश्वसनीय माना है।