डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं गाजर और चुकंदर: न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन
न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन ने बताया है कि डायबिटीज़ के मरीजों के लिए चुकंदर और गाजर फायदेमंद हैं। देवगन के अनुसार, इनमें फाइबर अधिक होता है और दोनों ही लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ हैं इसलिए ये ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते हैं। बकौल देवगन, इनमें ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आंखों और नर्व्स के लिए फायदेमंद हैं।