डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए गुड न्यूज़, 90% तक कम हो जाएंगे दवाओं के दाम
भारत में 11 मार्च से डायबिटीज़ की दवा एम्पाग्लिफ्लोज़िन की कीमत 90% तक घट जाएगी। जर्मन दवा कंपनी बोहरिंगर इंगेलहाइम का पेटेंट खत्म होने के बाद भारतीय कंपनियां इसे अपने ब्रैंड के तहत लॉन्च करेंगी। मैनकाइंड फार्मा इसे इनोवेटर कंपनी की कीमत ₹60 के मुकाबले 1/10 में बेचने की तैयारी कर रही है। अधिकतर जेनेरिक दवाएं ₹9-14/टैबलेट हो जाएगी।