डायमंड पावर इंफ्रा को अदाणी की कंपनी से मिला बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस से गुजरात के जामनगर में 5,403 किलोमीटर एएल-59 ज़ेब्रा कंडक्टर सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू ₹236.71 करोड़ है और कंपनी को इसे जून 2026 तक पूरा करना है। बकौल डायमंड पावर, यह ऑर्डर उसकी ऑर्डर बुक को मज़बूत करेगा और पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में उसकी क्षमता को दिखाएगा।

Load More