डेयरी आउटलेट चलाते हैं कोचिंग सेंटर हादसे की मृतका के पिता, लोन लेकर पढ़ने भेजा था
दिल्ली के राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में जलजमाव में मरने वाली श्रेया यादव के पिता डेयरी का आउटलेट चलाते हैं। श्रेया के बड़े भाई ने बताया कि कोर्स की फीस भरने के लिए परिवार ने ₹1.65 लाख का लोन लिया था। मृतका के भाई ने कहा, "कभी नहीं सोचा था...सिस्टम की लापरवाही के कारण हम उसे खो देंगे।"