डायरी में लिखा एक शब्द, 10 साल बाद बिछड़े परिवार से मिला पिता; भावुक दास्तां हुई वायरल

उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने इधर-उधर भटक रहे श्याम नामक एक बुज़ुर्ग शख्स को उनके फर्रुखाबाद (यूपी) स्थित परिवार से 10-साल बाद मिलवाया है। दरअसल, बुज़ुर्ग ने कांपते हाथों से डायरी में 'राजेपुर' शब्द लिखा और बस इसी एक शब्द को सुराग बनाकर मजखाली पुलिस ने फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर से संपर्क किया और फिर उनका परिवार मिल गया।

Load More