डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन पहुंचा ₹23 लाख करोड़ के पार, फिर भी लक्ष्य से पीछे रही सरकार
वित्त वर्ष 2025-26 में देश में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.12% बढ़कर ₹23.40 लाख करोड़ रहा लेकिन यह सरकार के ₹24.21 लाख करोड़ के लक्ष्य से कम है। कॉर्पोरेट टैक्स ₹10.99 लाख करोड़ और पर्सनल टैक्स करीब ₹12.41 लाख करोड़ रहा जो अनुमान से नीचे है। ये आंकड़े संकेत देते हैं कि इकोनॉमी में ग्रोथ जारी है लेकिन रफ्तार उम्मीद से धीमी है।