डायरेक्टर ने मुझे कपड़े उतारने के लिए कहा था: कास्टिंग काउच को लेकर जैस्मिन भसीन
ऐक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने कास्टिंग काउच को लेकर कहा है, "करियर की शुरुआत में एक डायरेक्टर ने मुझे कपड़े उतारने के लिए कहा था क्योंकि वह मुझे बिकिनी में देखना चाहता था।" उन्होंने कहा, "डायरेक्टर ने पूछा था कि आप हीरोइन बनने के लिए किस हद तक जा सकती हो? उनकी इस बात से डरकर मैं वहां से भाग निकली।"