ड्रिंक से पहले 'चीयर्स' क्यों कहते हैं लोग, क्या है इसका इतिहास?
'चीयर्स' शब्द की उत्पत्ति फ्रांसीसी शब्द 'चिएरे' से हुई है जिसका अर्थ 'चेहरा या सिर' है और 18वीं शताब्दी के अंत तक इस शब्द का इस्तेमाल प्रोत्साहन व्यक्त करने के रूप में किया जाने लगा। 'चीयर्स' शब्द खुशी को ज़ाहिर करने और जश्न मनाने का शानदार तरीका है जिसका मतलब है कि अच्छा समय अब शुरू हो चुका है।