ड्राई स्टेट बिहार के सरकारी अस्पताल में शराब पीते युवकों का वीडियो हुआ वायरल, 5 गिरफ्तार
कैमूर (बिहार) के एक सरकारी अस्पताल के कमरे में शराब पीते युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के आधार पर अस्पताल के 5 कर्मियों को गिरफ्तार कर उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। गौरतलब है, बिहार ड्राई स्टेट है और राज्य में शराब का सेवन अपराध है।