डिराक ने सिडनी में लगाया पहला कमर्शियल 8-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर
ऑस्ट्रेलियाई स्टार्टअप डिराक ने सिडनी के एक डाटा सेंटर में 8-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर स्थापित किया है। यह दुनिया का पहला कमर्शियल फील्ड टेस्ट है। यह सिस्टम AI सर्वर की बिजली खपत घटाने में मदद करेगा। कंपनी का लक्ष्य 2029 तक 1.5 लाख क्यूबिट्स बनाने का है और देश में पहले से इस क्षेत्र में 50+ कंपनियां काम कर रही हैं।